There are best daily chhattisgarhi news of Julay 2022
अंतर्राष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज का शुभारंभ -प्रधानमंत्री आज गुजरात के गांधीनगर में देश के पहले अंतर्राष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज का शुभारंभ करेंगे, वे वहां विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे |
राष्ट्रमंडल खेल – राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत कल इंग्लैंड के बर्मिंघम के एलेक्जेंडर स्टेडियम में भव्य रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुई।
Best Daily Chhattisgarhi News of Julay 2022
यह खेल 28 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित होगी | भारत की ओर से एक सौ 11 पुरुष, 104 महिला खिलाडियों सहित कुल 215 खिलाड़ी, 15 खेल स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेंगे।
44वें शतरंज ओलम्पियाड – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में 44वें शतरंज ओलम्पियाड का उद्घाटन किया।
Best Daily Chhattisgarhi News of Julay 2022
मुख्यमंत्री महतारी न्याय योजना–आज ही मुख्यमंत्री ने अपने आवास परिसर से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पहल पर प्रदेश की महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनों की जानकारी देकर जागरूक करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से यह न्याय रथ यात्रा शुरू की गई है।
पहले चरण में यह रथ प्रदेश के नौ जिलों में जाएगा। इसकी शुरूआत दुर्ग जिले से होगी। इस अभियान के तहत महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सहायता दी जाएगी।
गौ–मूत्र खरीदी और गौ–मूत्र टेस्टिंग किट का शुभारंभ— हरेली पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के कुछ चिन्हित गौठानों में गौ-मूत्र खरीदी और गौ-मूत्र टेस्टिंग किट का शुभारंभ किया।
Best Daily Chhattisgarhi News of Julay 2022
Also Read :- motivational story
चुनाव आयोग–युवा —चुनाव आयोग ने कहा है कि सत्रह वर्ष से अधिक आयु के युवा अब अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए पहले से आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने कहा है कि अब युवाओं को वर्ष की पहली जनवरी को अट्ठारह वर्ष की आयु पूरी होने से संबंधित मापदंड की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अनूपचंद्र पांडेय ने सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों और चुनाव पंजीकरण अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं।
आयोग के अनुसार अब मतदाता सूची को हर तीसरे महीने में अद्यतन किया जाएगा और पात्र युवाओं को उस वर्ष की अगली तिमाही में पंजीकृत किया जा सकेगा, जिसने अट्ठारह वर्ष पूरे कर लिये हों। मतदाता सूची में पंजीकरण होने के बाद, उन्हें एक फोटो पहचान पत्र भी जारी किया जाएगा।
हर घर तिरंगा अभियान— आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देशभर में आगामी तेरह से पंद्रह अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। देशभक्ति की भावना किसी विशेष दिन या समय तक ही सीमित नहीं है। बल्कि यह जीवन के हर पल में हमें प्रेरित करती है।
एम्स/आईआईटी–एमओयू — रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स और भिलाई आईआईटी ने मरीजों के प्रभावी और सस्ते इलाज से संबंधित नई तकनीक विकसित करने के लिए आपस में समझौता किया है। इस समझौते पर रायपुर एम्स के निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर नितिन एम. नागरकर और भिलाई आईआईटी के निदेशक प्रोफेसर रजत मूना ने हस्ताक्षर किए।
इस समझौते के तहत मरीजों के इलाज में काम आने वाली नई तकनीक भिलाई आईआईटी द्वारा परीक्षण के लिए रायपुर एम्स को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा नेत्र रोग और एमआरआई के क्षेत्र में किए जा रहे शोध को एम्स द्वारा आईआईटी के साथ साझा किया जाएगा।
Best Daily Chhattisgarhi News of Julay 2022
बस्तर–दशहरा — हरेली अमावस्या के साथ ही कल से पचहत्तर दिनों तक चलने वाला विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा का पर्व भी शुरू हो गया है। इस पर्व के पहले दिन आज पाटजात्रा की रस्म अदा की गई। बस्तर दशहरा के लिए रथ निर्माण की पहली लकड़ी को स्थानीय बोली में ठुरलू खोठला और टीका पाटा कहते हैं। यह लकड़ी आज बिरौली गांव से जगदलपुर के दंतेश्वरी मंदिर लाई गई।
इस दौरान गांव के पुजारी ने रथ निर्माण में प्रयोग की जाने वाली पहली लकड़ी की परंपरानुसार पूजा-अर्चना की। इस पूजा में रथ निर्माण करने वाले कारीगरों और ग्रामीणों के साथ मांझी चालकी भी शामिल हुए।
पुलिस–वृक्षारोपण— बस्तर संभाग में पुलिस द्वारा कल से वृक्षारोपण का विशेष अभियान शुरू किया गया है। स्थानीय बोली में इसे ’पोदला उरस्कना’ का नाम दिया गया है।
Best Daily Chhattisgarhi News of Julay 2022