best news articles 26 august 2022

best news articles 26 august 2022 की खबरे इस प्रकार है-

 

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों का दो दिवसीय राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री का सम्बोधन –

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज तिरुपति में राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों के दो दिवसीय राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन को वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से सम्‍बोधित किया।

इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि सरकार ने गुलामीके दौर के उन कानूनों को खत्‍म करने की पहल शुरू की है, जिनमें गुलामी की मानसिकता झलकती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के सपनों को पूराकरने और अमृतकाल में देश को विकसित राष्‍ट्र बनाने की आकांक्षाओं को पूरा करने में श्रम शक्ति की बडी भूमिका है। इसी सोच के साथ देश संगठित और असंगठित क्षेत्र के करोड़ों कामगारों के लिए लगातार काम कर रहा है।

श्री मोदी ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के बारेमें श्रम शक्ति को लाने के लिए ई-श्रम पोर्टल एक महत्‍वपूर्ण पहल है।

प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से 15 अगस्‍त कोराष्‍ट्र के नाम अपने संबोधन का उल्‍लेख करते हुए कहा कि उन्‍होंने राष्‍ट्र में महिलाओंकी पूरी भागीदारी का आह्वान किया था। उन्‍होंने कहा कि महिला शक्ति के सही प्रयोग सेभारत अपने लक्ष्‍यों को शीघ्र प्राप्‍त कर सकता है

प्रधानमंत्री ने देश की जनसंख्‍या के लाभ काउल्‍लेख करते हुए कहा कि 21वीं सदी में देश की सफलता इस पर और इसके प्रयोग पर निर्भर करेगी। उन्‍होंनेकहा कि हम उच्‍च कुशलता वाला श्रमबल सृजित कर वैश्विक अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।

 

best news articles 26 august 2022
best news articles 26 august 2022

 

स्मार्टइंडिया हैकथॉन के समापन समारोह-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ ही समय में स्मार्टइंडिया हैकथॉन के समापन समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से संबोधित करेंगे।हैकथॉन के लिए पंजीकृत टीमों की संख्या पांचवें वर्ष में चार गुना बढ़ गई है। पहलेसंस्करण में लगभग साढ़े सात हजार टीमों ने पंजीकरण कराया था और इस बार 29 हजार 600टीमों ने आवेदन किया है।

एक रिपोर्ट—- देश में नवाचार को बढ़ावा देनेके लिए 2017में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन की शुरुआत की गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्रमोदी युवाओं में नवाचार की भावना को बढ़ावा देने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। यह हैकथॉनएक देशव्‍यापी पहल है जो छात्रों को समाज, संगठनों और सरकार केसमक्ष आने वाले गंभीर चुनौतियों के समाधान के लिए एक मंच प्रदान करता है।

इस पहले काउद्देश्य छात्रों के बीच उत्पाद संबंधी नवाचार, समस्या के समाधानके साथ-साथ कुछ अलग हटकर सोचने की संस्कृति विकसित करना है। इसवर्ष, स्कूली छात्रों में नवाचार की संस्कृति का निर्माण करनेऔर स्कूल के स्तर पर समस्या के समाधान का दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्‍य से एकप्रयोग के तौर पर स्मार्ट इंडिया हैकथॉन – जूनियर की भी शुरूआतकी गई है।

 

 गेहूं के आटे का निर्यात प्रतिबंधि-

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने गेहूं के आटे का निर्यात प्रतिबंधित करने के लिए नीति में संशोधन करने के प्रस्‍ताव को स्वीकृति दी है।  स्वीकृति के बाद गेहूं के आटे का निर्यात प्रतिबंधित किया जा सकेगा,जिससे घरेलू बाजार में आटे की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण पाना सुगम होगाऔर समाज के कमजोर वर्गों को खाद्य सुरक्षा मिल सकेगी।

रूस और यूक्रेन गेहूं के सबसे बड़े निर्यातक हैं और एक-चौथाई गेहूं की आपूर्ति करते हैं। दोनों देशों के बीच संघर्ष से गेहूं की आपूर्ति पर असर पड़ा है और अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भारतीय गेहूं की मांग में वृद्धि हुई है। इसके परिणामस्‍वरूप घरेलू बाजार में गेहूंकी कीमतों में तेजी आई है। सरकार ने खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस वर्ष मईमें गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया था।

भारतीय गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगने केबाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में गेहूं के आटे की मांग बढ़ गई। इस वर्ष अप्रैल से जुलाईकी अवधि में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में गेहूं के आटे के निर्यात में दो सौ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे घरेलू बाजार में भी आटे की कीमतों में वृद्धिहुई है।

 

बैटरी कचरा प्रबंधन नियम 2022-

सरकार ने खराब बैटरियों के पर्यावरण के अनुकूल निपटारे के लिए बैटरी कचरा प्रबंधन नियम 2022 अधिसूचित कर दिए हैं। पर्यावरण मंत्रालय ने कहा है कि नए नियम बैटरी प्रबंधन और रख-रखाव नियम 2001 का स्‍थान लेंगे। ये नियम सभी प्रकार की बैटरियों जैसे इलेक्ट्रिक व्हिकलबैटरी, पोर्टेबल बैटरी, ऑटोमोटिव बैटरी और इंडस्ट्रियल बैटरी पर प्रभावी होंगे।

मंत्रालय ने कहा है कि सभी तरह की खराब बैटरियां एकत्र की जाएंगी और ये पुन:प्रयोग, पुनर्निर्माण और संबंधित कचरा निपटारा स्‍थलों पर भेजी जाएंगी। इन नियमों से खराब बैटरियों को संग्रहित करने और फिर से उपयोग से संबंधी नए उद्योग विकसित होंगे।

 

खाद्य तेल पैकिंग पर नया नियम –

केंद्र ने खाद्य तेल उत्‍पादकों, पैकिंग करने वालों और आयात कों को तेल के डिब्बे पर लेबल लगाते समय बिना तापमान के शुद्ध वजन घोषित करने की सलाह दी है।  उपभोक्ता कार्य,खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने अगले साल जनवरी तक इस व्यवस्था को लागू करने को कहा  है। ऐसा इसलिए किया हैकि तापमान में उतार-चढाव होने से खाद्य तेल का वजन अलग-अलग हो जाता है।

 

उच्चतम न्यायालय ने उच्च न्यायालय के फैसले को निरस्त किया –

उच्चतम न्यायालय ने झारखंड लोक सेवा आयोग की  छठी राज्य सिविल सेवा परीक्षा में चुने गए 326 उम्मीदवारों की नियुक्ति के मामले में आज झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश को खारिज कर दिया। उच्चतम न्यायालय ने आज 326 उम्मीदवारों को नौकरी देने के पक्ष में अपना फैसला सुनाया।

इससे पहले झारखंड उच्च न्यायालय ने छठी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आय़ोग की वरीयता सूची और सिफारिशों को रद्द कर दिया था। उच्च न्यायालय के फैसले के विरोध में चयनित उम्मीदवारों ने उच्चतम न्यायालय में याचिता दायरकी थी। सुनवाई के दौरान उच्चतम न्यायालय ने राज्य सरकार से भी अपना पक्ष रखने को कहा था।

 

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आह्वान-

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने युवा लोकसेवकों से वर्ष 2047 तक पूरे समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया है, जिससे भारत और समृद्ध, सुदृढ़ और खुशहाल बन सके। राष्‍ट्रपतिआज राष्‍ट्रपति भवन में वर्ष 2020 के बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के 175 अधिकारियों को संबोधित कर रही थीं।

श्रीमती मुर्मूने कहा कि भारत को ज्ञान, आपूर्ति श्रृंखला, नवाचार, प्रौद्योगिकी विकास और अन्‍य क्षेत्रों में वैश्विक केंद्रों के रूप में स्‍थापित करने के लिए लोकसेवकों की भूमिका महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2047 के भारत के निर्माण के लिए लोकसेवकों को आधुनिकऔर सेवा उन्‍मुखी मन मस्तिष्‍क के साथ काम करना होगा।

आप पढ़ रहे है – best news articles 26 august 2022

राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार 2022

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच सितम्‍बर कोनई दिल्‍ली में 46 अध्‍यापकों को राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार 2022 से सम्‍मानित करेंगी। शिक्षा मंत्रालय का स्‍कूली शिक्षा और साक्षरता विभागप्रतिवर्ष सर्वश्रेष्‍ठ शिक्षकों को राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से सम्‍मानित करने के लिएशिक्षक दिवस पर राष्‍ट्रीय समारोह का आयोजन करता है। पुरस्‍कार के लिए शिक्षकों काचयन पूरी पारदर्शिता के साथ तीन चरणों में किया जाता है।

 

गुजरात में खादी उत्सव-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 और 28 अगस्त को गुजरात में रहेंगे। 27 अगस्त को श्रीमोदी अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट में खादी उत्सव को संबोधित करेंगे। अगले दिन वेभुज में स्मृति वन स्मारक का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री भुज में विभिन्नविकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और लोकार्पण करेंगे।

शाम को वे भारत में सुजुकीके 40 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गांधीनगर में एक कार्यक्रमको संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का खादी को लोकप्रिय बनाने, खादी उत्पादों के बारे में जागरुकता बढ़ाने और युवाओं में खादी के उपयोग मेंवृद्धि के लिए निरंतर प्रयास रहा है। प्रधानमंत्री के प्रयासों के परिणामस्वरूप,भारत में खादी की बिक्री में चार गुना वृद्धि हुई है। गुजरात में खादी की बिक्री में आठ गुना वृद्धि हुई है।

 

गृह मंत्री का जम्‍मू-कश्‍मीर की सुरक्षा स्थिति पर एक समीक्षा बैठक

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्‍ली में जम्‍मू-कश्‍मीर की सुरक्षा स्थिति पर एक समीक्षा बैठक की। गृह मंत्री ने सुरक्षाबलों से आतंकवाद का खात्‍माकरने के लिए सुनियोजित ढंग से अभियान चलाने और समन्वित प्रयास करने को कहा। श्री शाहने सुरक्षा ग्रिड की कार्यप्रणाली और पिछले कुछ वर्षों में आतंकवादी घटनाओं में कमीलाने के लिए उठाए गए विभिन्‍न कदमों की भी समीक्षा की।

उन्‍होंने इस वर्ष अमरनाथ यात्राके सफल संचालन के लिए सुरक्षाबलों और जम्‍मू-कश्‍मीर प्रशासनके प्रयासों की सराहना की। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का जम्‍मू-कश्‍मीर को शांतिपूर्ण और समृद्धि बनाने का विचार है। उन्‍होंने कहा कि सुरक्षाबलों को सीमा  और नियंत्रण रेखा को मजबूत करने परध्‍यान देना चाहिए। एक बार सीमा पर आतंकवाद, हथियार और गोला-बारूद समाप्‍त हो जाने के बाद जम्‍मू-कश्‍मीर के लोगसुरक्षाबलो की मदद से इस छद्म युद्ध को पराजित कर देंगे।

 

धनशोधन निवारण अधिनियम-

उच्चतम न्यायालय धनशोधन निवारण अधिनियम में प्रमुख संशोधनों को सही ठहराये जाने पर 27 जुलाई के अपने फैसले की समीक्षा करने की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया है। न्यायमूर्ति खानविलकर की पीठ ने फैसले को चुनौती देने वाली कांग्रेस नेता कार्ति चिदम्बरम की याचिका पर केन्द्र को नोटिस जारी किया है।

खंडपीठ ने धनशोधन निवारण अधिनियमके तहत आपराधिक मुकदमा चलाने, छानबीन करने, सम्पत्ति जब्त करने, और गिरफ्तारी के अधिकार के प्रावधानों को सही ठहराया था।


Also Read :-   छत्तीसगढ़ प्रादेशिक समाचार  – 25 अगस्त 2022


 

बीजेपी का प्रधानमंत्री के सुरक्षा में चूक में, कांग्रेस पर आरोप-

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि इस वर्षजनवरी में पंजाब में हुई प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सुरक्षा में चूक एक सोचे-समझे षडयंत्र का हिस्‍सा थी। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अनुराग सिंह ठाकुर ने कहाकि इस घटना के समय पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी और पुलिस महानिदेशक गायब थे। श्री ठाकुर ने दावा किया है कि षडयंत्र का स्‍पष्‍ट संकेत है।

 

बीजेपी का पेगासस के मुद्दे पर कांग्रेस की आलोचना-

भारतीय जनता पार्टी ने पेगासस के मुद्दे पर जानबूझकर झूठा अभियान चलाने के लिए कांग्रेस की आलोचना की है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रौद्योगिकी के विशेषज्ञों की तकनीकी समिति ने जांच के लिए दिए गए 29 मोबाइल फोन में कोई पेगासस वायरस नहीं पाया है।

उन्‍होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके उसबयान पर सवाल उठाया जिसमें श्री गांधी ने दावा किया है कि पेगासस लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास है। श्री रविशंकर ने कहा कि यह सत्‍य से बहुत दूर है और यह प्रधानमंत्री को कमजोर और बदनाम करने का प्रयास है।

 

BJP ने राजीब भट्टाचार्य को त्रिपुरा का प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया-

उत्‍तर प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह को राज्‍य में भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। राजीब भट्टाचार्य को त्रिपुरा का प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया है। सौदान सिंह को हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभाचुनाव के लिए मुख्‍य प्रभारी नियुक्‍त किया गया है। राज्‍य में देवेन्‍द्र सिंह राणाको सहप्रभारी बनाया गया है।

 

विधायक अवध बिहारी चौधरी ने कल विधानसभा अध्‍यक्ष पद के लिए नामांकन भरा-

बिहार में राष्‍ट्रीय जनता दल के वरिष्‍ठ नेता और विधायक अवध बिहारी चौधरी ने कल विधानसभा अध्‍यक्ष पद के लिए नामांकन भरा। विधानसभाअध्‍यक्ष पद के लिए आज चुनाव होगा। अभी तक किसी अन्‍य प्रत्‍याशी ने नामांकन नहीं भरा है।

श्री चौधरी का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। बिहार का राजनीतिक समीकरण बदलने के बाद विजय कुमार सिन्‍हा के विधानसभा अध्‍यक्ष से इस्‍तीफा देने के बाद इस पद परचुनाव कराया जा रहा है।

 

निर्वाचन आयोग ने झारखंड के राज्यपाल को सौपा रिपोर्ट-

निर्वाचन आयोग ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पत्थर खनन का पट्टा प्राप्त करने के मामले में राज्यपाल रमेश बैस को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

इस वर्ष फरवरी में, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के एकप्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मांग की थी कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन प्रतिनिधिअधिनियम, 1951 के अंतर्गत लाभ के पद पर रहते हुए खनन पट्टा प्राप्तकरने के लिए उन्‍हें अयोग्य घोषित किया जाए। राज्यपाल ने इस विषय में निर्वाचन आयोगसे सलाह मांगी थी।

 

दिल्ली सरकार का विधान सभा का आज एक दिन का विशेष सत्र-

दिल्ली सरकार ने विधान सभा का आज एक दिन का विशेष सत्र बुलाया है। सत्र 11बजे से शुरू होगा। कथित शराब घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीयजनता पार्टी के बीच राजनीतिक उठा-पटक के कारण यह सत्र बुलाया गया है।

भाजपा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर दिल्ली आबकारी नीति में भ्रष्टाचार करनेका आरोप लगाया है, वहीं आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा दिल्लीसरकार को सत्‍ता से बेदखल करने की कोशिश कर रही है।

 

विधायक टी राजा सिंह को पुनः गिरफ्तार –

तेलंगाना पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के निलंबित विधायक टी राजा सिंह को आज फिर हैदराबाद में उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। विवादास्‍पद टिप्‍पणियों के आरोप में उन्‍हें दो दिन पहले भी गिरफ्तार किया गया था और बाद में उन्‍हें जमानत मिल गई थी।

 

मौसम-

मौसम विभाग ने उत्‍तराखंड में अगले 5 दिनों के लिएबारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र में तेज बारिश का पूर्वानुमानव्यक्त किया गया है। मौसम विभाग ने 27 से 29 अगस्त तक समूचे राज्य में बारिश होने की बात कही है।

मौसम विभाग की चेतावनीको देखते हुए प्रशासन और राज्‍य आपदा मोचन बल सतर्क हो गया है। प्रशासन ने प्राकृतिकआपदा से निपटने के लिए सभी आवश्‍यक संसाधन जुटा लिए हैं। संवेदनशील क्षेत्र के लोगोंको सतर्क रहने को कहा गया है।

उधर, राजस्थान में कोटा संभाग के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी है।

 

डूरंड कप फुटबॉल-

डूरंड कप फुटबॉल में कोलकाता के किशोर भारतीस्‍टेडियम में ग्रुप बी में ईस्‍ट बंगाल और राजस्‍थान युनाइटेड के बीच मुकाबला ड्रारहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इससे पहले गुवाहाटी के इंदिरागांधी एथलेटिक स्‍टेडियम में ग्रुप डी में सुदेवा दिल्‍ली और आर्मी ग्रीन के बीच खेलागया मैच गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

 

विश्‍व बैडमिंटनप्रतियोगिता-

तोक्‍यो में, विश्‍व बैडमिंटन चैंपियनशिपके पुरूष सिंगल्स में एच एस प्रणॉय ने क्‍वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। प्री क्‍वार्टरफाइनल में प्रणॉय ने लक्ष्‍य सेन को हराया। किदांबी श्रीकांत हार कर प्रतियोगिता सेबहार हो गये हैं। महिला सिंगल्‍स में सायना नेहवाल थाईलैंड की खिलाडी से हार गई हैं।

पुरूष डबल्‍स में चिराग शेट्टी और सात्‍व‍िकसाईराज रंकीरेड्डी की जोडी़ क्‍वार्टर फाइनलमें पहुंच गई है। एम.आर. अर्जुन और ध्रुवकपिला की जोडी़ भी क्‍वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। महिला डबल्स में भारतीय खिलाडियोंको पराजय का सामना करना पड़ा है।

 

विदेश मंत्रालय का  श्रीलंका केघटनाक्रम पर नजर-

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत श्रीलंका केघटनाक्रम पर नजर रखे हुए है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने श्रीलंकामें भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली घटनाओं पर कहा कि श्रीलंका में सबसे अधिक संख्या में भारतीय पर्यटक हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षाऔर कल्याण सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।

उन्होंने श्रीलंका में रहने वाले भारतीय नागरिकोंको सावधानी बरतने की सलाह दी। पाकिस्तान में सिख महिला के अपहरण के बारे में श्री बागचीने कहा कि पाकिस्तान में इस तरह की घटना चौंकाने वाली है। उन्होंने इसे पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक उत्पीड़न का एक और उदाहरण बताया।

best news articles 26 august 2022 को पढने के लिए धन्यवाद् ।

2 thoughts on “best news articles 26 august 2022”

Leave a Comment