Best News Articles 30 august 2022

Best News Articles 30 august 2022 की खबरें  इस प्रकार है-

 

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की रूपरेखा

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद आज नई दिल्ली में देश की स्वतंत्रता के एक सौ वर्ष पूरे होने तक की प्रतिस्पर्धात्मक रूपरेखा जारी करेगी। इसे आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय, जी-20 में भारत के शेरपा अमिताभ कांत और परिषद के सदस्य संजीव सान्याल जारी करेंगे।

Best News Articles 30 august 2022
Best News Articles 30 august 2022

इस रूपरेखा में वर्ष 2047 तक देश को उच्च आय वाला देश बनाने के लिए जानकारी और मार्गदर्शन दिए गए हैं। इसमें देश की अर्थव्यवस्था को सतत विकासशील बनाने की दिशा में नीति लक्ष्यों, सिद्धांतों का दर्शाया गया है।

इनमें अर्थव्यवस्था में सामाजिक उन्नति और साझा समृद्धि समाहित है। इस रूप रेखा में देश की मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों के गहन अध्ययन के आधार पर आवश्यक योजनाओं का समेकित एजेंडा प्रस्तुत किया गया है।

 

स्कूली पाठ्यक्रम में खेल

केंद्र सरकार स्कूली पाठ्यक्रम में खेल और उनसे जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को शामिल करने की दिशा में कार्य कर रही है।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कल नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि केन्द्र सरकार खेलों को लोकप्रिय बनाने और इनसें जुड़ी प्रतिभाओं को विकसित करने के हर संभव प्रयास कर रही है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि केन्द्र राष्ट्रीय क्रेडिट फ्रेमवर्क को भी शुरू कर रहा है।

इसमें शैक्षणिक अंकों के साथ खेलों को भी उचित महत्व दिया जा रहा है। यह प्रणाली खेलों को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप देश को खेलों का केन्द्र और महाशक्ति बनाने का समय आ चुका है।

आप पढ़ रहे है – Best News Articles 30 august 2022

 

दुमका में अंकिता के मौत मामले

दुमका में कक्षा 12वीं की छात्रा अंकिता की मौत मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा को जांच दल से हटा दिया गया है। उनपर हत्या के आरोपी को बचाने का आरोप लगाया जा रहा था।

हालांकि उनपर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। इस मामले में जिले के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने कहा कि अब निरिक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी मामले की जांच करेंगे और इसकी निगरानी एसपी स्तर के अधिकारी करेंगे।

भारत में आपातकाल की कहानी

वर्ष 1975 में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। वर्ष 1971 में रायबरेली संसदीय सीट के चुनाव में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जीत के बारे में जांच शुरू की गई।

इंदिरा गांधी के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले समाजवादी नेता राज नारायण ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी। इस याचिका में श्रीमती गांधी पर भ्रष्ट आचरण और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर चुनाव जीतने का आरोप था।

12 जून 1975 को, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जगमोहन लाल सिन्हा ने इंदिरा गांधी के निर्वाचन को अवैध घोषित कर दिया। न्यायमूर्ति जगमोहन लाल ने श्रीमती गांधी को छह वर्ष के लिए चुनाव लड़ने से भी रोक दिया, लेकिन कांग्रेस पार्टी को श्रीमती गांधी की जगह नया प्रधानमंत्री चुनने के लिए 20 दिन का समय दिया गया।

श्रीमती गांधी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अपील दायर की। 24 जून 1975 को, उच्चतम न्यायालय़ ने इस फैसले पर सशर्त रोक लगा दी, लेकिन श्रीमती गांधी को किसी भी संसदीय कार्यवाही की अनदेखी नहीं करने का आदेश दिया।

25 जून 1975 को तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने आंतरिक अशांति की आशंका के कारण देश में राष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखने के लिए भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 का उपयोग करते हुए राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी।

26 जून को आकाशवाणी के स्टूडियो से प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति ने आपातकाल की घोषणा कर दी है लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। देश में आपातकाल 25 जून 1975 की मध्यरात्रि से शुरू होकर लगभग 21 महीने तक चला और 21 मार्च 1977 को इसे वापस लिया गया।

इस दौरान नागरिकों के मौलिक अधिकारों के साथ-साथ प्रेस की स्वतंत्रता पर भी प्रतिबंध लगाए गए थे। लोक नायक जयप्रकाश नारायण ने देश में आपातकाल थोपने और निरंकुशता के खिलाफ एक जन आंदोलन शुरू कर दिया।

आपातकाल के दौरान सरकार के फैसले का विरोध करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस अवधि को भारत में लोकतंत्र के इतिहास के सबसे काले दिनों में से एक माना जाता है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, आपातकाल का विरोध करने में सबसे आगे थे। 21 मार्च 1977 को आपातकाल हटने के बाद, देश में नए आम चुनाव कराए गए। इन चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार हुई और चुनाव जीतकर जनता पार्टी सत्ता में आई।

 

टीकाकरण अभियान

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक 2 अरब 12 करोड़ 17 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाये गए हैं। पिछले चैबीस घंटे में 26 लाख 36 हजार टीके लगाये गए।

इसी दौरान 22 हजार से अधिक लोग स्वस्थ भी हुए। अब तक चार करोड़ 38 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले चैबीस घंटे में 5 हजार से अधिक नये लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। देश में इस समय 65 हजार से अधिक मरीजों का उपचार चल रहा है।

 

झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता

झारखंड में पिछले कुछ दिनों से उत्पन्न राजनीतिक अस्थिरता के बीच कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सरकार के मंत्रियों ने प्रोजेक्ट भवन में सरकारी कामकाज का निपटारा किया। मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों और योजनाओं पर समीक्षा बैठक भी की।

इस बीच पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें कुर्सी की जगह राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की चिंता है। उन्होंने कहा कि राज्य में मौजूदा सियासी संकट पर राज्यपाल को चुनाव आयोग की अनुशंसा को शीघ्र स्पष्ट करना चाहिए।

 

मतदाता पहचान पत्र को आधार संख्या से लिंक

लातेहार जिले में मतदाता पहचान पत्र को आधार संख्या से लिंक करने का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। गोड्डा जिले में उपायुक्त जिशान कमर ने कल बोआरीजोर प्रखंड के प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने बीडीओ से 15वें वित्त आयोग, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की जानकारी ली। बोआरीजोर में शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर डाटा इंट्री निरंतर कराने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषन ट्रैकर अभियान में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद प्रखंड सभागार में जनता दरबार सह विकास मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने लोगों से कहा कि अपनी समस्याओं को बतायें, जिला प्रशासन की ओर से उसका निराकरण शीघ्र किया जाएगा


Also Read :-   मंकीपॉक्स क्या है इसके लक्षण, बचाव एवं उपाय


एशिया कप क्रिकेट

एशिया कप क्रिकेट में आज शारजाह में ग्रुप-बी में बांग्लादेश का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। आकाशवाणी से इस मैच का आंखों देखा हाल शाम सात बजे से एफ.एम. रेनबो और अतिरिक्त मीटरों पर प्रसारित किया जाएगा।

 

हरितालिका तीज

संकल्प शक्ति का प्रतीक और अखंड सौभाग्य की कामना का पावन त्योहार हरितालिका तीज आज है। इस अवसर पर बाजारों में रौनक देखी जा रही है। महिलाएं आज निर्जला व्रत रखती हैं।

हरतालिका तीज में भगवान शंकर की पूजा फुलेरा से की जाती है। तीज में फुलेरा का विशेष महत्व माना जाता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मातओं-बहनों और समस्त राज्यवासियों को तीज की बधाई दी है।

 

Best News Articles 30 august 2022 को पढने के लिए धन्यवाद् ।

Leave a Comment