Best News Articles 31 august 2022

Best News Articles 31 august 2022 की खबरें  इस प्रकार है-

 

मुख्यमंत्री-कर्मचारी अपील

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों से हड़ताल खत्म कर काम पर वापस लौटने की अपील की है। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि हड़ताल की वजह से आम जनता को असुविधा हो रही है।

श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हित के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना इसका उदाहरण है।

Best News Articles 31 august 2022
Best News Articles 31 august 2022

मुख्यमंत्री ने ट्वीट संदेश में कहा कि राज्य के वित्तीय संसाधनों को देखते हुए कर्मचारी हित में निर्णय लेते रहे हैं और आगे भी लेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारी केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर महंगाई और आवास भत्ता देने की मांग को लेकर इस माह की बाईस तारीख से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

 

नया जिला-शुभारंभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो और तीन सितंबर को प्रदेश के नवगठित तीन जिलों का शुभारंभ करेंगे। इनमें मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चैकी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई शामिल हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दो सितंबर को मोहला के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नवगठित उनतीसवें जिले ‘मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चैकी’ का शुभारंभ करेंगे।

वहीं, तीन सितंबर को सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में तीसवें जिले ‘सारंगढ़-बिलाईगढ़’ का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन श्री बघेल खैरागढ़ स्थित राजा फतेह सिंह खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में इकतीसवें जिले ‘खैरागढ़-छुईखदान-गंडई’ का शुभारंभ करेंगे।

 

केंद्रीय मंत्रिमंडल-दाल आपूर्ति

केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति ने राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को रियायती दरों पर चने की दाल आपूर्ति को मंजूरी दे दी है। यह दाल विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में इस्तेमाल की जाएगी। यह दाल आपूर्ति मूल्य समर्थन योजना और मूल्य स्थिरीकरण कोष से खरीदे गये भंडार से की जाएगी।

समिति ने मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत अरहर, उड़द और मसूर की दालों की खरीद की सीमा पच्चीस प्रतिशत से बढ़ाकर चालीस प्रतिशत कर दी है।

 

ट्रेन बहाल

रेलवे ने हावड़ा से छूटने वाली हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस और पुणे से छूटने वाली पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सपे्रस का परिचालन बहाल कर दिया है। अब यह ट्रेनें  आज से चार सितंबर तक नियमित रूप से चलेंगी। इसके साथ ही चार सितंबर को हावड़ा और अहमदाबाद से छूटने वाली हावड़ा-अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस का परिचालन भी नियमित रहेगा।

गौरतलब है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत नागपुर रेलमंडल के राजनांदगांव-कलमना रेलखंड के बीच नॉन इंटरलाॅकिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कारण उनतीस अगस्त से छह सितंबर तक कई ट्रेनों  का परिचालन रद्द किया गया है। वहीं, कुछ गाड़ियों के समय में बदलाव भी किया गया है।

 

भाजपा-आरोप

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने राज्य सरकार पर बस्तर फाइटर्स की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। श्री कश्यप ने कहा है कि इस भर्ती प्रक्रिया में अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों की जगह कम अंक पाने वाले अभ्यर्थी का चयन किया गया है।

उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित नियमों की अवहेलना कर अयोग्य लोगों की भर्ती की गई है। श्री कश्यप ने कहा कि स्थानीय युवकों की जगह बाहरी लोगों की भर्ती की गई है। उन्होंने पूरी भर्ती प्रक्रिया की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराकर दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

 

केंद्रीय सचिव-छत्तीसगढ़

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के संयुक्त सचिव नीलेश कुमार शाह ने प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास के दौरान कल धमतरी जिले के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नगरी विकासखंड के बनबगौद और बासीखई गांव में चेक डैम तथा डोकाल ग्राम में अमृत सरोवर के तहत संरक्षित किए गए तालाब का अवलोकन किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि पहले अक्टूबर-नवंबर माह में फसल पकने के लिए पानी की कमी होती थी। लेकिन, चेक डैम बन जाने से खेतों की मिट्टी में नमी बनी रहती है और किसानों को पानी के लिए परेशानी नहीं होती।

 

अग्निपथ योजना-भर्ती

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सभी जिलों के लिए अग्निपथ योजना के तहत महिला सैन्य पुलिस रैली आगामी उन्नीस से बाईस अक्टूबर तक जबलपुर, मध्यप्रदेश में आयोजित की जाएगी। इस रैली में शामिल होने के लिए ‘‘ज्वाॅइन इंडियन आर्मी’’ वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया जारी है।

अभ्यर्थियों को इस वेबसाइट पर सात सितंबर तक अपना पंजीयन कराना होगा। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर – 07612607637  (शून्य सात छह एक दो छह शून्य सात छह तीन सात ) पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं, भारतीय थल सेना द्वारा अग्निपथ योजना के तहत युवाओं की भर्ती के लिए आगामी तेरह से बाईस नवंबर तक रायपुर में रैली का आयोजन किया जाएगा।

इस आयोजन में शामिल होने के लिए आवेदकों को ‘‘ज्वाॅइन इंडियन आर्मी’’ वेबसाइट पर तीन सितंबर तक पंजीयन कराना अनिवार्य है। इसमें विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आठवीं से बारहवीं पास की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

इस रैली में भाग लेने के लिए एक अक्टूबर 1999 से एक अप्रैल 2005 के बीच जन्म लेने वाले अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। इस रैली के माध्यम से सामान्य ड्यूटी सैनिक के साथ ही क्लर्क, स्टोर कीपर और ट्रेडमैन के पदों पर भर्ती की जाएगी।

 

फर्जी माओवादी-गिरफ्तार

गरियाबंद जिले की पुलिस ने एक महिला सहित छह फर्जी माओवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन नग एयरगन, वॉकी-टॉकी, माओवादी वर्दी और माओवादी पर्चे बरामद किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पकडे़ गए आरोपी राजिम और छुरा इलाके के रहने वाले हैं।

वहीं, महिला आरोपी रायपुर के मोवा इलाके की रहने वाली है। बताया जाता है कि मामले का मास्टरमाइंड आत्मसमर्पित माओवादी है। पकड़े गए लोगों पर आरोप है कि उन्होंने खुड़ियाडीह गांव के सरपंच से फिरौती के रूप में पांच लाख रूपये की मांग की थी।


Also Read :-   मंकीपॉक्स क्या है इसके लक्षण, बचाव एवं उपाय


 

सफेद शेर-मौत

दुर्ग जिले के मैत्रीबाग में कल सफेद नर शेर का निधन हो गया। मैत्री बाग में वर्ष दो हजार तेरह में जन्में इस नर शेर किशन के पिता का नाम सुंदर और मां का नाम कमला था।

बताया जाता है कि नर शेर कैंसर से पीड़ित था, जिसका इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों के मार्गदर्शन में चल रहा था। लेकिन, अथक प्रयासों के बावजूद नर शेर को बचाया नहीं जा सका। मृतक शेर का पोस्टमार्टम के बाद कल अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 

गणेश-चतुर्थी

छत्तीसगढ़ सहित देशभर में आज गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बुद्धि, विवेक और सौभाग्य-समृद्धि के प्रतीक गणपति का ग्यारह दिन का उत्सव आज से शुरु होकर चतुर्दशी पर संपन्न होगा।

राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों में छूट मिलने के बाद गणेशोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में भगवान गणेश की मूर्तियां विराजित की जा रही हैं। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों और ‘‘गणपति बप्पा मोरिया’’ के जयकारों के साथ गणेश प्रतिमाओं को पूजा पंडालों में स्थापित किया जा रहा है।

गणेश प्रतिमाएं विराजित करने और पूजन सामग्री खरीदने बाजारों में लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है। राजधानी रायपुर में भी गणेश उत्सव को लेकर भक्तों खासकर बच्चों में अलग ही उत्साह का माहौल है। शहर के अलग-अलग स्थानों में अलग-अलग थीम पर गणेश झांकियां तैयार की गई हैं। वहीं, पंडालों को भी आकर्षक रूप दिया गया है।

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की है। राज्यपाल इस अवसर पर राजभवन में गोबर से बनी भगवान गणेश की प्रतिमा विराजित करेंगी।

राज्यपाल ने लोगों से हानिकारक पदार्थों से तैयार प्रतिमा स्थापित नहीं करने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि दुर्ग जिले के कामधेनु विश्वविद्यालय द्वारा इस वर्ष गाय के गोबर से निर्मित भगवान गणेश की प्रतिमा का निर्माण किया गया है।

आप पढ़ रहे है – Best News Articles 31 august 2022

 

मौसम

प्रदेश में एक सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मानसून द्रोणिका हिमालय की तराई में अभी भी बनी हुई है। इसके असर से प्रदेश में कल एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने के भी आसार हैं।

इधर, बीजापुर जिले में हुई मूसलाधार बारिश और आंधी के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक- 163  (एक सौ तिरसठ)  पर बीजापुर-गीदम मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बंद हो गया है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन यातायात बहाल करने में जुटा हुआ है।

 

संक्षिप्त समाचार

– मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों, विशेषकर जैन धर्म के अनुयायियों को पर्युषण-पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

– कोंडागांव जिले के धनोरा और मर्दापाल तहसीलों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। धनोरा में छप्पन और मर्दापाल में अटहत्तर गांव शामिल होंगे।

– धमतरी जेल में एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। केदी को छेड़खानी के मामले में एक साल सजा हुई थी।

– कांकेर जिले के रहने वाले भाई-बहन को नौकरी दिलाने के नाम पर भिलाई के युवकों पर पंद्रह लाख रूपये ठगी किए जाने का मामला सुपेला पुलिस ने दर्ज किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

– खैरागढ़ के रहने वाले दो युवकों से आज भिलाई-तीन थाना अंतर्गत ठाकुर पेट्रोल पंप के पास से डेढ़ लाख रूपये की लूट का मामला सामने आया है।

– जशपुर जिले के पंडरापाठ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से छह साल की एक बच्ची की मौत हो गई।

– जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र के रसौटा गांव में खनिज विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

– इसी जिले की एक अन्य घटना में शिवरीनारायण पुलिस ने दस किलो गांजे के साथ दो महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

– बिलासपुर जिले की रतनपुर और क्राईम ब्रांच पुलिस ने चंदन तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब तेईस किलो चंदन की लकड़ी और दो मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

Best News Articles 31 august 2022 को पढने के लिए धन्यवाद् ।

Leave a Comment