Best News Articles 5 September 2022

Best News Articles 5 September 2022 In Hindi of Chhattisgarh की खबरें  इस प्रकार है-

शिक्षक दिवस-पुरस्कार

आज शिक्षक दिवस है। यह दिवस शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।

इस मौके पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए देशभर के चुने हुए शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया।

Best News Articles 5 September 2022
Best News Articles 5 September 2022

इनमें राजधानी रायपुर के शासकीय प्राथमिक पंडित सखाराम दुबे स्कूल की सहायक शिक्षिका ममता अहार भी शामिल हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा कि मातृभाषा में शिक्षा, विद्यार्थियों में विज्ञान, साहित्य और सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिभा के विकास का आधार है और नई शिक्षा नीति में इस पर विशेष ध्यान दिया गया है।

शिक्षक दिवस

वहीं, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के साठ उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया।

राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर चार शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार और छप्पन शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर राज्यपाल ने राज्य शासन द्वारा स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के खुलने से शहरों से लेकर दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों के अंग्रेजी में पढ़ने का सपना पूरा हो रहा है।

वहीं, मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सबसे पहले राज्यपाल अनुसुईया उइके को शिक्षक दिवस की बधाई दी और कहा कि राज्यपाल स्वयं शिक्षक रह चुकी हैं और आज छत्तीसगढ़ के संवैधानिक मुखिया के रूप में पदस्थ हैं।

यह हम सबके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में उभरा है। उन्होंने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कोविड काल में भी समाज के प्रति अपना दायित्व निभाते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा से वंचित नहीं होने दिया।

वहीं, दुर्ग जिले के भनसुली में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया। इस मौके पर उन्होंने भारत की दार्शनिक परंपरा और गुरु के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

इस बीच, शिक्षक दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अशासकीय स्कूलों के एक सौ छप्पन शिक्षकों को शाॅल, श्रीफल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री-घोषणा

राज्य में छत्तीसगढ़ी भाषा को बढ़ावा देने के लिए सभी स्कूलों में अब सप्ताह में एक दिन छत्तीसगढ़ी और आदिवासी बोली की शिक्षा दी जाएगी।

बस्तर और सरगुजा क्षेत्रों में स्थानीय आदिवासी बोलियों के अनुसार तथा अन्य क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ी भाषा में पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षक दिवस पर यह घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने एक और घोषणा करते हुए कहा कि भारत की संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संस्कृत विषय की भी पढ़ाई होगी। इसके साथ ही स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कम्प्यूटर शिक्षा को भी मुख्यमंत्री ने अनिवार्य करने की बात कही।

बालवाड़ी योजना-शुभारंभ

प्रदेश में ’जाबो बालवाड़ी बढ़ाबो शिक्षा के गाड़ी’ की थीम पर आधारित बालवाड़ी योजना आज से शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस योजना का शुभारंभ किया।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई यह योजना नई शिक्षा नीति के तहत संचालित होगी। यह योजना पांच से छह वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए है। इसके माध्यम से खेल-खेल में बच्चों को शिक्षा दी जाएगी।


Also Read :-   मंकीपॉक्स क्या है इसके लक्षण, बचाव एवं उपाय


 

हर बालवाड़ी में आंगनबाड़ी सहायिका के अलावा प्राथमिक शाला के एक सहायक शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी और इसके लिए सहायक शिक्षक को हर माह पांच सौ रुपए अतिरिक्त मानदेय भी दिया जाएगा। प्रदेश में इस वर्ष पांच हजार से अधिक बालवाड़ियां शुरू की गई हैं।

उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान

नवा रायपुर में विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान शुरू होगा, जहां छठवीं से लेकर बारहवीं तक के सात सौ से अधिक छात्र अध्ययन कर सकेंगे। बीस एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस आवासीय शिक्षण संस्थान का शिलान्यास आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से किया।

इस शिक्षण संस्थान का संचालन छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट विद्यालय सोसायटी द्वारा किया जाएगा। इस सोसायटी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री और उपाध्यक्ष स्कूल शिक्षा मंत्री होंगे। संस्थान के प्रथम चरण के निर्माण के लिए सोसायटी द्वारा करीब साढ़े उनचास करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।

अग्निपथ योजना

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सभी जिलों के लिए अग्निपथ योजना के तहत महिला सैन्य पुलिस रैली आगामी उन्नीस से बाईस अक्टूबर तक जबलपुर, मध्यप्रदेश में आयोजित की जाएगी। इस रैली में शामिल होने के लिए  ‘‘ज्वाॅइन इंडियन आर्मी’’ वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया जारी है।

अभ्यर्थियों को इस वेबसाइट पर परसों सात सितंबर तक अपना पंजीयन कराना होगा। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर – 07612607637 (शून्य सात छह एक दो छह शून्य सात छह तीन सात ) पर संपर्क किया जा सकता है।

सिकलसेल जांच केन्द्र

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रदेश के सभी जिलों और शासकीय मेडिकल कॉलेजों में दो अक्टूबर तक सिकलसेल जांच तथा परामर्श केंद्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। आज रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ सिकलसेल संस्थान के संचालक मंडल की बैठक में उन्होंने ये निर्देश दिए।

उन्होंने इन केंद्रों में काम करने वाले स्टॉफ को जरूरी प्रशिक्षण देने के लिए कहा। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री ने वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से इसके लिए डॉक्टरों की भर्ती करने के भी निर्देश दिए।

आई.आई.एम.-राज्यपाल

राज्यपाल अनुसुईया उइके कल आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय प्रबंधन संस्थान-आईआई.ए म. रायपुर द्वारा आयोजित ‘स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान‘ कार्यक्रम में शामिल हुईं।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि आजादी के इस अमृत महोत्सव वर्ष में देश-भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों में स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय योगदान विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इसके द्वारा देश की स्वतंत्रता में योगदान देने वाले उन सभी गुमनाम आदिवासी नायकों को पहचान मिलेगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सचिव अलका तिवारी ने आयोग के दायित्वों, उसकी शक्तियों और उसकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।

गोधन न्याय योजना-राशि अंतरण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को पांच करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की। यह राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में जमा की गई है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना की सफलता के लिए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, पशुपालकों, गौठान समितियों के पदाधिकारियों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

ट्रेन रद्द

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कल से सत्रह सितंबर तक रायपुर से गुजरने वाली दस एक्सपे्रस ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वहीं, कुछ ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। साथ ही कुछ ट्रेनों को पैसेंजर के रूप में चलाया जाएगा।

जबकि, कुछ ट्रेनें विलंब से रवाना होंगी। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लखोली, मंदिर हसौद और नया रायपुर स्टेशन में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की वजह से इस रूट पर चलने वाली चैंतीस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।

जो ट्रेनें रद्द की गई हैं, उनमें गांधीधाम-पुरी एक्सपे्रस, विशाखापटनम-कोरबा, रायपुर-जूनागढ़, विशाखापटनम-दुर्ग और टिटलागढ़-रायपुर एक्सपे्रस शामिल हैं। इसी तरह, पुरी-दुर्ग एक्सपे्रस दुर्ग और महासमुंद के बीच रद्द रहेगी। वहीं, विशाखापट्नम-रायपुर स्पेशल महासमुंद और रायपुर के बीच नहीं चलेगी।

खारून नदी-डूबे

रायपुर जिले के धरसींवा थाना क्षेत्र में आज खारून नदी में एक शिक्षक सहित तीन लोग डूब गए, जिनकी तलाश की जा रही है। इनमें शिक्षक लखनलाल बंजारे, हरजीत भारती और शेखर बंजारे शामिल हैं।

ये तीनों एक ही परिवार के हैं। मिली जानकारी के अनुसार मूर्रा एनीकट के ऊपर पानी बह रहा था। इसके बाद भी ये सभी लोग एनीकट पार करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पानी का बहाव तेज होने के कारण वे फिसलकर खारून नदी में गिर गए।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू की गई। समाचार लिखे जाने तक इन सभी का कुछ पता नहीं चल पाया है।

आप पढ़ रहे है – Best News Articles 5 September 2022

सामुदायिक पुलिसिंग

कोंडागांव जिले के बयानार थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ानार में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल भी इस कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उनका हालचाल जाना।

कार्यक्रम में अंदरुनी ग्राम मड़ानार, केजंग, राजबेड़ा और आसपास के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर कोंडागांव पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को कॉपी, पेन और अन्य शिक्षण तथा खेल सामग्री प्रदान की गई।

वहीं, दुर्ग पुलिस ने आज सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत जामगांव-आर में जन चैपाल लगाई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डाॅक्टर अभिषेक पल्लव सहित पुलिस और यातायात विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

इस दौरान ग्रामीणों को साइबर धोखाधड़ी और यातायात जागरूकता की जानकारी दी गई। साथ ही महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग द्वारा शुरू किए गए अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान तैराकी और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसके विजेताओं को पुलिस द्वारा पुरस्कृत किया गया।

मनोज श्रीवास्तव-कुलपति

आगरा के प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव जगदलपुर के शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय के नये कुलपति होंगे। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने उन्हें इस विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है।

इस संबंध में राजभवन ने आदेश जारी कर दिया है।

 

संक्षिप्त समाचार

– राज्य शासन ने अब से कुछ देर पहले अवर सचिव, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के नौ अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है।

– महिला और बाल विकास विभाग द्वारा पोषण जागरुकता के लिए कल राजधानी रायपुर में मरीन ड्राइव सेसुबह सात बजे साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा।

– बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र के कुकदा गांव में आज सुबह दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

– रायपुर के माना बस्ती में आज एक युवक की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस वजह से कुछ देर तक इस मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।

– जशपुर जिले के तपकरा में पुलिस ने आज एक वाहन से नब्बे किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Best News Articles 5 September 2022 को पढने के लिए धन्यवाद् ।

Leave a Comment