Best News Articles 8 September 2022

Best News Articles 8 September 2022 in Hindi of Chhattisgarh की खबरें  इस प्रकार है-

जे.पी. नड्डा-छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल नौ सितंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर आ रहे हैं। श्री नड्डा कल रायपुर के साईंस काॅलेज मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा कोर ग्रुप के साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों और सांसदों की बैठक लेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री नड्डा के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले की अगुवाई करेंगे और उन्हें विमानतल से पंडित दीनदयाल उपाध्याय चैक तेलीबांधा लेकर पहुंचेंगे। इसके बाद श्री नड्डा का छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुरूप परंपरागत् अंदाज में स्वागत किया जाएगा।

इस बीच, भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डाॅक्टर रमन सिंह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने आज रायपुर के साईंस काॅलेज मैदान पहुंचकर सभा स्थल का अवलोकन किया।

प्रहलाद पटेल-बिलासपुर

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल कल नौ सितंबर को बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा देश की आजादी में किए गए अमिट योगदान को याद करेंगे।

इस आयोजन में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। गौरतलब है कि अमृत महोत्सव के तहत भारत सरकार द्वारा पूरे देश में स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जा रहा है।

बिरसा मुंडा की जन्म-जयंती को केंद्र सरकार द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया गया है। अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री मंथन कार्यालय में बैठक लेकर जल जीवन मिशन की समीक्षा करेंगे।

एनटीए-प्रवेश परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एन.टी.ए. ने स्नातक स्तर की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-नीट दो हजार बाईस के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अभ्यर्थी परिणाम  www.nta.ac.in  पर देख सकते हैं।

मेडिकल प्रवेश परीक्षा में राजस्थान की महिला उम्मीदवार तनिष्का पहले स्थान पर रहीं। जबकि, दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा ने दूसरा और कर्नाटक के ऋषिकेश नागभूषण गंगुले ने तीसरा स्थान हासिल किया।

यह परीक्षा बीते सत्रह जुलाई को देश के चार सौ संतानवे और विदेश के चैदह शहरों में आयोजित की गई थी।

 

नया जिला-राजपत्र प्रकाशन

राज्य शासन ने नये जिले ‘‘मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर’’ और ‘‘सक्ती’’ के गठन की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल नौ सितम्बर को प्रदेश के बत्तीसवें जिले के रूप में ‘‘मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर’’ जिले का और तैंतीसवें जिले के रूप में ‘‘सक्ती’’ जिले का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री नये जिलों में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। साथ ही रोड शो भी करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री नवगठित जिले के लिए तीन सौ तिरपन करोड़ उनयासी लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

अधिसूचना के अनुसार कोरिया जिले की सीमाओं को परिवर्तित कर नया जिला ‘‘मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर’’ और जांजगीर-चांपा जिले की सीमाओं को परिवर्तित कर ‘‘सक्ती’’ बनाया गया है।

इस बीच, राज्य सरकार ने कल से अस्तित्व में आने वाले दो नये जिलों के लिए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति कर दी है। टी.आर. कोशिमा को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का और एम.आर. अहिरे को सक्ती जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।


Also Read :-   मंकीपॉक्स क्या है इसके लक्षण, बचाव एवं उपाय


अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस

आज अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस है। इस अवसर पर प्रदेश के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों में भाषायी कौशल के साथ गणितीय कौशल के विकास के लिए विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है।

आज से राज्य के सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में गढ़वो नवा भविष्य कार्यक्रम के तहत पठन सामग्री का वाचन, सौ दिन सौ कहानियां और मुस्कान पुस्तकालय का नियमित उपयोग किया जाएगा। शुरूआती कक्षाओं में अंगे्रजी बोलचाल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

वहीं, पठन सामग्री के वाचन के तहत प्रत्येक बच्चे को तीस विभिन्न रोजगारों की जानकारी समझने और प्रत्यक्ष देख सकने का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। सौ दिन सौ कहानियो के तहत सभी मिडिल स्कूलों में प्रत्येक विद्यार्थी को एक कहानी की पुस्तक एक दिन पढ़ने का लक्ष्य दिया जाएगा।

प्रदेश के सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में मुस्कान पुस्तकालय संचालित किए जा रहे हैं। अब स्कूल की समय सारिणी में पुस्तकालय का एक कालखंड सभी कक्षाओं में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस बीच, प्रदेश में आज से चैदह सितंबर तक साक्षरता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस सप्ताह का उद्देश्य सभी वर्गों का ध्यान नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की ओर केन्द्रित करना है।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेश के नागरिकों, शिक्षाविदों, शिक्षा से जुड़े सभी लोगों, संस्थाओं और अध्ययनशील विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हंै।

 

नेता प्रतिपक्ष-बयान

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा है कि प्रदेश में राज्य सरकार के कार्यों से समाज का कोई वर्ग संतुष्ट नहीं है, जिसकी वजह से रायपुर में धरना देने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और धरनास्थल छोटा पड़ने लगा है।

मुंगेली में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री चंदेल ने आरोप लगाया कि गौठान योजना केवल कागजों पर फलीभूत है। जबकि, कई सारी गाय सड़कों पर ही दिखाई पड़ती हैं। उन्होंने कहा कि नाममात्र के लिए जो गौठान बनाए गए हैं, उनमें भी गायों के लिए चारा-पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।

 

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

प्रदेश में कल नौ सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। शिशु और बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के उप संचालक डॉक्टर व्ही.आर. भगत ने बताया कि इस दौरान प्रदेश के चैबीस जिलों के एक से उन्नीस वर्ष तक के पचासी लाख से अधिक बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

Best News Articles 8 September 2022
Best News Articles 8 September 2022

इन बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों, सरकारी स्कूलों, स्वास्थ्य केन्द्रों, अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों और तकनीकी शिक्षा संस्थानों में कृमि की दवा एल्बेन्डाजॉल दी जाएगी। वहीं, चैदह सितंबर को मॉप-अप दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दिन दवा लेने से छूटे हुए बच्चों को कृमि मुक्ति दवा दी जाएगी।

 

एसीबी-कार्रवाई

एंटी करप्शन ब्यूरो-एसीबी की टीम ने पटवारी और शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आवेदक से मिली शिकायत और जांच के बाद टीम ने सूरजपुर जिले के शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ लिपिक को पंद्रह हजार रूपये की रिश्वत लेने और दुर्ग जिले के जामुल क्षेत्र के पटवारी को छह हजार रूपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इधर, आयकर विभाग की टीम ने आज खनिज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सहित पांच अधिकारियों के यहां छापा मारा। इनमें जगदलपुर में पदस्थ खनिज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर, अंबिकापुर, सूरजपुर और बलरामपुर के सहायक खनिज अधिकारी तथा एक सेवानिवृत्त अधिकारी भी शामिल हैं।

 

क्रीडा प्रतियोगिता

बाईसवीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आज से बालोद में शुरू हो गई है। सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ महिला और बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया ने किया।

ग्यारह सितंबर तक चलने वाली इस स्पर्धा के तहत बालक-बालिकाओं के लिए रस्साकसी, थाई बॉक्सिंग, म्युथाई और फुटबॉल के मुकाबले खेले जाएंगे। स्पर्धा में राज्य के सभी पांच खेल जोनों के चयनित छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं।

आप पढ़ रहे है – Best News Articles 8 September 2022

 

चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी

छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी प्रतियोगिता का अट्ठारह सितंबर को शुभारंभ होगा। राजधानी रायपुर में अट्ठाईस सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पंद्रह देशों के करीब पांच सौ शतरंज खिलाड़ी भाग लेंगे।

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, खेल और युवा कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में बीस वर्षों के बाद इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इस स्पर्धा में विजेता ट्रॉफी के अलावा पैंतीस लाख रुपये पुरस्कार राशि रखी गई है। प्रतियोगिता दो भागों में मास्टर्स और चैलेंजर्स के रूप में कराई जाएगी।

प्रदेश शतरंज संघ के मुख्य संरक्षक गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कि इस आयोजन से देश-प्रदेश के खिलाडियों को अपनी रेटिंग सुधारने का अवसर उपलब्ध होगा। साथ ही इस प्रतियोगिता के जरिये शहर का नाम विश्व मानचित्र पर उभरेगा।

 

बस्तर दशहरा

पचहत्तर दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के तहत आज डेरी गड़ाई की रस्म अदा की गई। इसके तहत बिलोरी गांव के जंगल से ग्रामीणों द्वारा लाई गई सरई की दो स्तंभनुमा लकड़ियों की विधि- विधानपूर्वक पूजा के बाद उन्हें सीरासार भवन में गाड़ा गया।

गौरतलब है कि इस रस्म के साथ ही बस्तर दशहरा के लिए दो मंजिला रथ बनाने के लिए लकड़ी लाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इससे पहले, पाठजात्रा विधान के साथ बस्तर दशहरे का शुभारंभ हो चुका है।

 

मौसम

मौसम विभाग ने प्रदेश के गरियाबंद, धमतरी, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और इससे लगे जिलों के एक-दो स्थानों पर आगामी कुछ घंटों में गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के अनुसार एक निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके अगले अड़तालीस घंटे में और प्रबल होने की संभावना है।

इसके असर से कल प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के दक्षिण भाग में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।

 

संक्षिप्त समाचार

– इतवारी से चलने वाली इतवारी-टाटानगर एक्सपे्रस रैक उपलब्ध नहीं होने के कारण कल रद्द रहेगी।

– कोंडागांव कलेक्टर दीपक सोनी और जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम ने एनीमिया मुक्त कोंडागांव bअभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान यूनिसेफ के सहयोग से संचालित किया जाएगा।

– मुंगेली जिले के नवागांव-घुटेरा रोड स्थित देशी और विदेशी शराब दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

 

Best News Articles 8 September 2022 को पढने के लिए धन्यवाद् ।

Leave a Comment