Best News Articles 9 September 2022 in Hindi of Chhattisgarh की खबरें इस प्रकार है-
राष्ट्रपति-टीबी उन्मूलन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि देश से टीबी रोग के उन्मूलन के लिए जनभागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने देश से दो हजार पच्चीस तक टीबी उन्मूलन के मिशन पर पुनः बल देने के लिए प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का आज वर्चुअली शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नये भारत की रीति-नीति टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में भी दिखाई दे रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि बिना संकोच के टीबी का जल्दी पता लगाने और इसका उन्मूलन करने में सहायता के लिए आगे आएं।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने नि-क्षय टू प्वाॅइंट जीरो पहल की भी शुरूआत की। नि-क्षय वेबपोर्टल है, जो उपचाराधीन टीबी मरीजों को विभिन्न प्रकार का समर्थन उपलब्ध कराने के इच्छुक दानदाताओं के लिए मंच है।
राष्ट्रपति ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी आयुष्मान भारत योजना के तहत टीबी के उन्मूलन की दिशा में कार्य करने के लिए आरोग्य केंद्रों को विशेष रूप से तैयार किया गया है।
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके के सचिव अमृत खलखो वर्चुअल रूप से शामिल हुए। इस मौके पर उप सचिव दीपक अग्रवाल और माइक्रो बायोलाॅजिस्ट निशांत मेश्राम भी उपस्थित थे।
जे.पी. नड्डा-छत्तीसगढ़
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांगे्रस की सरकार बनने के बाद प्रदेश में विकास ठप्प हो गया है।
आज रायपुर के साईंस काॅलेज मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांगे्रस के शासनकाल में छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न और अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं।
साथ ही भ्रष्टाचार भी चरम पर पहुंच गया है। श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की एनडीए सरकार ने सड़क, बिजली, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।
भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को इन उपलब्धियों से अवगत कराएं। भाजपा अध्यक्ष श्री नड्डा ने कहा कि भाजपा कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक परिवारवाद और वंशवाद से लड़ रही है।
भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांगे्रस एक ऐसी पार्टी है, जिसकी कोई विचारधारा नहीं है। रायपुर में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के तेईस हजार बूथों से आए पचास हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस मौके पर पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डाॅक्टर रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
इससे पहले, रायपुर पहुंचने के बाद भाजपा अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। विमानतल से वे रोड शो करते हुए सभास्थल तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया।
नया जिला-शुभारंभ
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सक्ती आज से छत्तीसगढ़ के नये जिले के रूप में अस्तित्व में आ गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में जिलों की संख्या बढ़कर तैंतीस हो गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मनेंद्रगढ़ में नया जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने जिले के लिए दो सौ करोड़ तिहत्तर लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
वहीं, मुख्यमंत्री ने कलेक्टोरेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने कार्यभार ग्रहण किया।
इस मौके पर श्री बघेल ने चिरमिरी के सौ बिस्तर अस्पताल को जिला अस्पताल बनाने और मनेन्द्रगढ के सिद्ध बाबा मंदिर को पर्यटन विभाग द्वाराविकसित करने की घोषणा की। उन्होंने मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी और भरतपुर के लिए तीन-तीन करोड़ रुपए देने की भी घोषणा की।
वहीं, मुख्यमंत्री ने आज नवगठित सक्ती जिले का भी शुभारंभ किया। श्री बघेल ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का उद्घाटन कर जिले को एक सौ तिरपन करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।
इससे पहले, कल राज्य सरकार ने दो नये जिलों के लिए कलेक्टरों की नियुक्ति की थी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पी.एस. धु्रव को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और नुपूर राशि पन्ना को सक्ती जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
कुलस्ते-दुर्ग
केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा है कि महारत्न कंपनी सेल पूरी क्षमता के साथ उत्पादन कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वर्ष दो हजार तीस के लक्ष्य तीन सौ मिलियन टन उत्पादन को जरूर पूरा करेंगे। इसके लिए सरकार रेलवे, ट्रांसपोर्ट और आधुनिकीकरण में मदद करेगी।
आज भिलाई प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री कुलस्ते ने प्लांट में हो रहे हादसों के सवाल पर कहा कि पुरानी मशीनरी के कारण उत्पादन प्रभावित हो रहा है और हादसे भी हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पुरानी मशीनरी को जल्द ही बदला जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री-बिलासपुर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज बिलासपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का योगदान विषय पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में और देश की संस्कृति को बचाने में जनजातीय समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जनजातीय समाज के हजारों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की आजादी का मार्ग प्रशस्त किया।
Also Read :- मंकीपॉक्स क्या है इसके लक्षण, बचाव एवं उपाय
बिरसा मुंडा, वीरनारायण सिंह, गुंडाधुर, तिलका मांझी जैसे अनगिनत बलिदान इसके जीवंत उदाहरण हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य अरूण दिवाकरनाथ वाजपेयी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को रेखांकित किया।
इससे पहले, केंद्रीय राज्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि लोगों के घरों तक नल से जल पहुंचाने के काम में छत्तीसगढ़ काफी पीछे है।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों में अभी तक राष्ट्रीय औसत बावन प्रतिशत से अधिक है। लेकिन, छत्तीसगढ़ में इसका आधा काम ही हुआ है।
आरएसएस-समन्वय बैठक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक कल दस सितंबर से राजधानी रायपुर में शुरू होगी। तीन दिवसीय यह बैठक बारह सितंबर तक चलेगी।
इस बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉक्टर मोहन भागवत के साथ ही सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के पांचो सह सर कार्यवाह और अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।
संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने आज रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि अखिल भारतीय समन्वय बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित छत्तीस अनुषांगिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।
तीन दिनों के दौरान इन संगठनों की विभिन्न गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी लक्ष्यों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस मौके पर इन संगठनों के पदाधिकारी अपने अनुभवों को भी साझा करेंगे।
नवभारत साक्षरता कार्यक्रम
प्रदेश में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जाएगा, जो पांच वर्ष तक चलेगा। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर कल आयोजित वेबीनार में अपने संदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा की।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में अशिक्षित व्यक्तियों को बुनियादी साक्षरता और अंक ज्ञान प्रदान करने के साथ ही उन्हें जीवन में आने वाले कुशलता के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।
इसके तहत डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, कानूनी साक्षरता, चुनावी साक्षरता, कौशल विकास, बुनियादी शिक्षा, सतत शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य में स्वच्छता पर विशेष रुप से जागरूक करने का कार्य भी किया जाएगा।
आप पढ़ रहे है – Best News Articles 9 September 2022
माओवादी समाचार
बीजापुर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सुरक्षा बलों की टीम ने चार माओवादियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस बल और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने तर्रेम और पामेड़ थाना क्षेत्र से इन माओवादियों को विस्फोटक सामग्री सहित गिरफ्तार किया।
इन पर विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है। वहीं, इसी जिले के उसूर थाना क्षेत्र में आईईडी की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गईं।
पुलिस अधीक्षक अंजनेय वाष्र्णेय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भूसापुर से गलगम के बीच माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से नेल्ला कांकेर निवासी एक महिला घायल हो गई।
घायल महिला का गलगम स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्राथमिक उपचार किया गया, जिसके बाद उसे बीजापुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
हाथी-मौत
गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र के सिहार गांव में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। बताया जाता है कि एक हाथी अपने झुंड से अलग होकर भटकते हुए सिहार गांव पहुंच गया था। जहां इसने झोपड़ी से बाहर निकल रहे एक ग्रामीण पर हमला कर दिया।
उधर, इन दिनों सोलह हाथियों का दल कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत मानगुरू पहाड़ पर विचरण कर रहा है। इससे पहले, हाथियों के दल ने बांगो पंचायत के आश्रित ग्राम पचभैया पारा और चर्रा में फसलों को नुकसान पहुंचाया।
हाथियों की आमद को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम
आगामी चैबीस घंटों के दौरान प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है।
इसके असर से कल दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है।
संक्षिप्त समाचार
– भारतीय जनता पार्टी ने अपने छत्तीसगढ़ प्रभारी को बदल दिया है। डीपुरंदेश्वरी के स्थान पर ओम माथुर को प्रदेश का नया प्रभारी बनाया गया है। राज्य के सह प्रभारी नितिन नबीन ही रहेंगे।
और
– बलरामपुर जिले में कोरोना से बचाव के लिए कल दस सितंबर को सघन टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।